Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपगनो गांव-बडगिंडा तोक के 43 परिवारों के पुनर्वास के लिए धनराशि जारी

पगनो गांव-बडगिंडा तोक के 43 परिवारों के पुनर्वास के लिए धनराशि जारी

चमोली। ज्योतिर्मठ तहसील के पगनों और बडगिण्डा तोक के लिए राहत भरी खबर है। यहां के 43 परिवारों के पुनर्वास और विस्थापन को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके बाद अब जल्द ही काम कर दिया गया है।
ज्योतिर्मठ तहसील के अंतर्गत भूस्खलन प्रभावित पगनों गांव के 40 परिवारों और ग्राम उर्गम के तल्ला बडगिंडा तोक के 3 प्रभावित परिवारों सहित कुल 43 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए एक करोड़ बयानबे लाख पच्चास हजार (192.50 लाख) की धनराशि स्वीकृत की गई है। आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पुनर्वास समिति ने इसकी स्वीकृति प्रदान की। पगनों गांव के अवशेष प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए तहसील स्तर से अभी भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है।
जिलाधिकारी ने तहसील ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी को विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए आवंटित धनराशि को नियमानुसार शीघ्र प्रभावित परिवारों में वितरण करने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया तहसील ज्योतिर्मठ के अंतर्गत ग्राम पगनों में 40 प्रभावित परिवारों और ग्राम उर्गम का तल्ला बडगिण्डा तोक के 3 प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए शासन से एक करोड़ बयानबे लाख पच्चास हजार धनराशि आवंटित की गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पुनर्वास समिति ने शासन से आवंटित धनराशि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु तहसील प्रशासन को अवमुक्त कर दिया गया है। इसके बाद अब जल्द ही काम कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments