Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराहतः मुख्यमंत्री ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा

राहतः मुख्यमंत्री ने की बिजली बिल माफ करने की घोषणा

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। साथ ही सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।

सीएम ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा। कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। इससे पूर्व डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव कार्य आदि की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन करा कर क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments