Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया जारी

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया जारी

चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रकियाएं चल रही हैं। कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया ‘वैदिक पंच पूजा’ का आज दूसरा दिन है। आज आदि केदारेश्वर मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से बंद होंगे। इसके साथ ही आदिकेदारेश्वर भगवान को अन्नकूट भोग लगाया जाएगा।
वैदिक पंच पूजा के दूसरे दिन आज बृहस्पतिवार को श्री बदरीनाथ धाम में श्री आदि केदारेश्वर मंदिर में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी अमरनाथ नंबूदरी द्वारा भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट (पके चावल) अर्पित किए जाएंगे। रावल जी की ओर से पूजा-अर्चना के साथ भगवान आदिकेदारेश्वर और नंदी पर चारों ओर से गरम चावल का लेपन किया गया जाता है। इस दौरान भगवान श्री आदि केदारेश्वर की विशेष पूजाएं होती हैं। अंत में शीतकाल के लिए श्री आदि केदारेश्वर मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य जी के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
बता दें कि शुक्रवार 15 नवंबर को पंच पूजाओं के तीसरे दिन बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में खड्ग पुस्तक बंद होने के बाद बदरीनाथ मंडप में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि पंच पूजाओं के पहले दिन बुधवार 13 नवंबर को को सायंकालीन अभिषेक पूजा के बाद श्री गणेश जी के कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी 13 लाख को पार कर गया है। अब तक 13 लाख 91 हजार 124 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए हैं। 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments