Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से...

किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय किसान संगठन (टिकैत) उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को किसानों से संबंधित कई विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने मंत्री से किसानों को मनरेगा से जोड़ने के लिए अनुरोध किया जिसपर मंत्री ने सम्बंधित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।
     किसान संगठन द्वारा हरिद्वार जनपद में किसानों को सब्सिडी में मिलने वाले कृषि यंत्रों को मार्केट रेट पर किसानों को देने तथा विभिन्न फसलों की दवाइयों की गुणवत्ता सहित कई मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से किसानों की समस्या के निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकेत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चैधरी,मंडल संगठन मंत्री सरदार इंद्रजीत सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह, सरदार प्रिंस युवा, राव शौकीन, मीडिया प्रभारी महानगर राव गुलफाम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments