Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देनाः महाराज

सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देनाः महाराज

देहरादून/अयोध्या। सनातन धर्म जो पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है उस पर प्रहार करने वालों को जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को जीता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमें और अधिक ताकत देनी है। उक्त बात प्रदेश पर्यटन, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि यह सद्भावना सम्मेलन इसलिए हो रहा है कि आज हमें अपने परिवार, गांव, शहर, जनपद, राज्य और अपने देश में सद्भावना चाहिए, ताकि सभी लोग सदभाव के साथ मिलजुल कर रहें। लेकिन यह तभी संभव है जब पूरे विश्व का कल्याण चाहने वाले सनातन धर्म पर चोट करने वालों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब दिया जाए।
सद्भावना सम्मेलन में शिरकत करते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सतपाल महाराज ने समाज को जोड़ने की बुनियाद रखी, लेकिन कुछ लोग उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शक्तियां हमारे सनातन धर्म पर आघात कर रही हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर चोट पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सतपाल महाराज सद्भावना सम्मेलन के जरिए धर्म की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की जनता की ओर शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप पांडे सहित श्री महाराज को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments