Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डफिर बदला मौसम, हरियाणा सहित 3 राज्यों में हो सकती है छिटपुट...

फिर बदला मौसम, हरियाणा सहित 3 राज्यों में हो सकती है छिटपुट बारिश

देहरादून: मौसम विभाग ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज 30 जून को तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं दिल्ली में भी आज 30 मई को बारिश हो सकती है। राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का इंतजार तेज हो गया है। वहीं, अब कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो आज, 30 मई को राजधानी में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही आज दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments