Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर सूचना विभाग में...

राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर सूचना विभाग में समीक्षा बैठक

देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव सूचना ,अभिनव कुमार ने सचिवालय स्थित कक्ष में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से नई फिल्म नीति-2022 के संबंध में विशेष प्रमुख सचिव ने कई अहम निर्देश दियेI इस दौरान उन्होंने राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में डेस्टिनेशन चिन्हित कर फिल्म व्यवसाइयों को वहां शूटिंग करने के लिए प्रेरित किये जाने की बात कहीI वहीं फिल्म निर्माण को लेकर इच्छुक राज्य के मूल निवासी छात्र छात्रओं को देश के बड़े बड़े संस्थानों में प्रवेश समेत छात्रवृति देने के विशेष प्रावधान लाने की भी बात कहीI

विशेष प्रमुख सचिव सूचना,अभिनव कुमार ने कहा कि फिल्म निर्माण उत्तराखण्ड राज्य के विशेष सन्दर्भ में व्यवहारिक और सरल बनाया जाय। इसका उदे्दश्य राज्य में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो, रोजगार के साधन सृजित हो, स्थानीय कलाकारों को लाभ हो तथा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों वाले डेस्टिनेशन को चिन्हित कर वहां पर फिल्म निर्माण के लिए फिल्म निर्माता व निर्देशकों को प्रेरित किया जाये। बैठक में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भांति एक फिल्म समारोह करके अभिनेता, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक को पुरस्कार देने के लिए वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाय।

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने यह भी निर्देश दिये कि स्थानीय बोली/भाषा पर आधारित फिल्म निर्माण के लिए अंग्रेजी/हिन्दी भाषा पर आधारित फिल्म निर्माण के समकक्ष महत्व दिया जाय। “फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट पुणे व सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट कोलकत्ता” में प्रवेश लेने वाले उत्तराखण्ड मूल के निवासी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के विशेष प्राविधान किये जाय। नई फिल्म नीति से अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा, होटल, टैक्सी व्यवसाय में बढोतरी होगी, स्थानीय कलाकारों को लाभ मिलेगा, राज्य को एस.जी.एस.टी. के रूप में अधिक धनराशि राजस्व के रूप में प्राप्त होगी तथा पर्यटन को बढावा मिलेगा।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने सूचना विभाग ई-ऑफिस का ढांचा शीघ्र विकसित करने समेत विभागीय आवश्यकता के अनुरूप सूचना विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दियेI वहीं कार्मिकों को अधिक दक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने के भी निर्देश दिये।

बैठक मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित विभागीय बैठक के पूर्व तैयारियों के संबंध में ली गई थी। इस मौके पर अनु सचिव, रजनीश जैन, संयुक्त निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, के. एस. चौहान, उप निदेशक, नितिन उपाध्याय एवं उप निदेशक, मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments