Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर दिये निर्देश

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर दिये निर्देश

चमोली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरूवार को चमोली में लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की। उनके द्वारा इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशाकृनिर्देश भी दिये गये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बीवीआरसी पुरूषोतम ने कर्णप्रयाग (चमोली) में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की व सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के संदेश का वाचन किया तथा सभी को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट एवं कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए व सभी सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन की ड्यूटी में लगें कार्मिकों, पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट या ईडीसी के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि समीक्षा के दौरान मिले सुझाओं, मांगों और शिकायतों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में चुनाव में धन, बल, बाहुबल और कदाचार पर अंकुश लगाया जायेगा।
उन्होने जनपद के लोगों से आह्वान किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव का पर्वकृदेश का गर्व में अवश्य आहुति डालें। तदोपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर विघुत, पेयजल, रैम्प, शौचालय आदि न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी, हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments