Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डस्ट्रीट चिल्ड्रेनस के पुनर्वास को लेकर, बाल विकास मंत्री ने की विभागीय...

स्ट्रीट चिल्ड्रेनस के पुनर्वास को लेकर, बाल विकास मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

देहरादून: प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को बाल विकास विभाग के अर्न्तगत “उत्तराखण्ड स्ट्रीट चिल्ड्रेन पुनर्वास नीति“ के सुझावों पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान मंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों, विशेषकर मैदानी जनपदों के स्ट्रीट चिल्ड्रेनस के पुनर्वास, शिक्षा समेत उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न बाल कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्ट्रीट चिल्ड्रेनस के अभिभावकों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाए तथा स्ट्रीट चिल्ड्रेनस को कौशल विकास तथा रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाए।

मंत्री ने सड़कों पर परित्यक्त, दिव्यांग, अनाथ, बाल श्रमिक, भिक्षावृत्ति करते हुए बच्चों का किस प्रकार बेहतर रखरखाव, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, इसके लिए आश्रय गृहों के निर्माण पर जिला प्रोविजन अधिकारियों के सुझावों पर चर्चा की।

मंत्री ने स्ट्रीट चिल्ड्रेन पुनर्वास से जुड़े हुए सभी विभागों के अलावा इस दिशा में कार्य कर रही सभी गैर सरकारी संस्थाओं के संयोजन से बेहतर नीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द स्ट्रीट चिल्ड्रेन पुनर्वास नीति के ड्राफ्ट को पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर बैठक में सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल, निदेशक महिला कल्याण प्रदीप सिंह रावत, विभिन्न जिलों के डीपीओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments