Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्वाचक नामावली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संशोधित कार्यक्रम जारी

निर्वाचक नामावली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संशोधित कार्यक्रम जारी

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य सहित 12 अन्य राज्यों में एसएसआर-2024 से संबंधित कार्यवाही के अंतर्गत  डीएसई/पीएसई के सभी मामलों का निस्तारण हेतु अंतिम प्रकाश से पूर्व सुनिश्चित कराये जाने हेतु 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में दावे, आपत्तियों के निस्तारण एवं अंतिम प्रकाशन की तिथि का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।        इस संबंध में प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 जनवरी 2024 तक किया जायेगा। 17 जनवरी, 2024 तक मापदंडों की जाँच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जायेगी इसके साथ ही इस दिन डाटाबेस का अद्यतीकरण और पूरकों की छपाई का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी, 2024 को किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments