Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉगी पर रंग डालते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा...

डॉगी पर रंग डालते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा भारी

देहरादून : सोशल मीडिया पर रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने होली में डॉगी ‘रॉक्सी पर रंग डालते हुए वीडियो बनाई और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सोशल वर्करों ने इसकी शिकायत पुलिस में की और तीनों युवकों को थाने में आकर हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं तीनों युवकों ने 10 दिनों तक डॉगी की सेवा करने के लिए भी अपनी सहमति दी हैं।

मामला देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र का है। जहां तीन युवकों ने होली के दिन अपने चेन से बंधे हुए डॉगी पर रंग डालते हुए वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। वीडियो में एक युवक रंग डाल रहा था, जबकि एक वीडियो बना रहा था। इनमें दो भाई भी शामिल थे। पशु क्रूरता समिति की सदस्य नलिनी तनेजा तक मामले की शिकायत पहुंची। जिसके बाद उन्होंने बसंत विहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। कुछ ही देर में तीनों युवक थाने पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फटकार लगाई। युवकों ने सभी के सामने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी। सोशल वर्कर नलिनी तनेजा ने बताया कि तीनों युवकों ने थाने में बताया है कि उन्होंने ऐसे ही रंग डाल दिया था। अब ‘रॉक्सी पूरी तरह ठीक है, माफी मांगने के बाद तीनों युवकों ने स्वीकार किया है कि वह शेल्टरों में जाकर 10 दिनों तक अपनी सेवाएं देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments