Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डतोता घाटी में ऋषिकेश बदरीनाथ एनएच बंद

तोता घाटी में ऋषिकेश बदरीनाथ एनएच बंद

-केदारघाटी में भी बारिश से हालात बेहाल

देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अब तोता घाटी के समीप भी बाधित हो गया है। यहां हाईवे का आधा हिस्सा ढह गया है। वहीं व्यासी के समीप अटाली में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। लगातार बारिश होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। थाना देवप्रयाग और थाना मुनि की रेती से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि तोता घाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इसके चलते यहां पर वाहनों के आने जाने लायक जगह नहीं बची है।

इधर ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कौड़ियाला के पास भी बंद है। कौड़ियाला के पास कई यात्री फंस गए हैं। साथ ही 25 वाहन सड़क खुलने के इंतजार में खड़े हैं। इसको देखते हुए जब तक सड़क नहीं खुलती है, तब तक जिला प्रशासन के द्वारा यात्रा रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

रास्ते में फंसे यात्री ने कहा कि बीते दिन 2 बजे से कौड़ियाला के पास सड़क बंद होने के कारण यहां पर फंसे हुए हैं। सड़क खुलने के इंतजार में परेशान हैं। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग से बात की गई तो उनका कहना था कि काफी मात्रा में सड़क को नुकसान पहुंचा है। उसको खोलने में समय लगेगा। सड़क खुलने तक सभी लोगों को श्रीनगर टिहरी चम्बा होते हुए ऋषिकेश तक भेजा जा रहा है।

वहीं केदारघाटी में भी बारिश से हालात बेहाल हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हाईवे पर अगस्त्यमुनि के निकट पहाड़ी टूटने से भारी मात्रा में बोल्डर, मलबा और पेड़ गिर गए हैं। इसके अलावा देवीधार में राजमार्ग का बड़ा हिस्सा धंस गया है। साथ ही कई जगहों पर राजमार्ग बंद चल रहा है। हाईवे पर सोमवार रात से पूर्ण रूप से आवाजाही बंद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments