Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी-देहरादून मार्ग में रोडवेज की बस से टकराई बाइक

मसूरी-देहरादून मार्ग में रोडवेज की बस से टकराई बाइक

देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बुलेट बाइक रोडवेज बस से जा टकरायी. हादसे में बुलेट में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून जिला चिकित्सालय भिजवाया गया. जिला चिकित्सालय में दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार मसूरी रोड भट्टा गांव के पास मसूरी से देहरादून की ओर जा रही रोडवेज की बस से देहरादून से मसूरी की ओर जा रही बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल युवकों के नाम संजय पुत्र अनुभव सिंह निवासी थाना रोड जिला बरेली और अभिषेक पुत्र समय सिंह निवासी बडोली जिला बरेली हैं। वहीं दोनों युवक देहरादून में किसी कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों सुबह के समय अपने कुछ दोस्तों के साथ मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे।फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. दोनों का दून जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments