Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदिन दहाडे रिलाइंस ज्वैलर्स शो-रूम में डकैती

दिन दहाडे रिलाइंस ज्वैलर्स शो-रूम में डकैती

-करोड़ों के हीरे और सोने के जवाहरात लेकर फरार

-कर्मचारियों को गन पॉइंट पर बंधक बना दिया घटना को अंजाम

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून में राष्ट्रपति के आगमन पर  चारों तरफ पुलिस के रहते हुए दिन दहाडे डकैत राजपुर रोड स्थित रिलाइंस ज्वैलर्स शोरूम ही लूट ले गये। हालांकि इसे पुलिस विभाग द्वारा गम्भीरता से लिया गया है और जल्द घटना के खुलासे की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक डकैत करोड़ों के हीरे और सोने के जवाहरात लेकर फरार हो चुके हैंI

गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलर्स शो-रूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिये। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

दरअसल बदमाशों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ काम किया। बदमाशों को बहुत भली भांति पता था कि पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहेगी क्योंकि देश की राष्ट्रपति भी राजधानी दून आयी हुई है। इसे बदमाशों का दुस्साहस ही कहेंगे कि उनके द्वारा सेंट जोसेफ के सामने राजपुर रोड पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।

हालांकि पुलिस की अलग अलग टीमें मामले के खुलासे में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के हाथ में हेलमेट भी था। पुलिस फिलहाल शोरूम स्टाफ से भी पूछताछ में जुट गई है। घटना सुबह 10: 30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि अभी बदमाशो द्वारा कुल क्या सामान लूटा गया इसका आंकलन नही हो पाया है। जानकारी यह भी सामने आयी है कि लूट के बाद बदमाशो ने सारा सामान अपने द्वारा लाई गई कार में ही शो रूम के स्टाफ से रखवाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments