Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड9 एवं 10 सितंबर को जी-20 समिट के लिए नई दिल्ली में...

9 एवं 10 सितंबर को जी-20 समिट के लिए नई दिल्ली में डाइवर्ट रहेंगे रूट

देहरादून: दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने आने वाली 9 और 10 तारीख को कई मार्गों को डाइवर्ट कर दिया है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर रूट डायवर्जन की जानकारी दी है ताकि दिल्ली आने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना नया करना पड़े।

इस जानकारी के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है। नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों एवं नियमों का पालन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आग्रह एवं अपेक्षा की कि जनता को इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आईईसी अभियान से अवगत कराएं ताकि कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। पत्र में कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क का संचालन भी traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जागरूकता सामग्री साझा की जा रही है। व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085/022-25844444 का संचालन भी दिन-रात किया जा रहा है। इसके अलावा कई नेविगेशन एप्स जैसे Mappls map, mapmyindia जो कि एंड्रॉइड एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं के माध्यम से भी सटीक जानकारी ली जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments