Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबेरोजगारों की समस्याओं को लेकर आयोग पहुंचा आरआरपी, दिया ज्ञापन

बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर आयोग पहुंचा आरआरपी, दिया ज्ञापन

देहरादून। बेरोजगार अभ्यर्थियों की विभिन्न भारतीयों में आ रही समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के पदाधिकारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया से मिले तथा समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग की। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारी ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी शामिल थे। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद से मोबाइल ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने एलटी वेटिंग, वाहन चालक, कर्मशाला तथा स्टेनो आदि भर्ती की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया से मुलाकात की। साथ मे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल, सह संगठन सचिव राजेंद्र गुसांई ने भी बेरोजगारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पुरजोर पैरवी की तथा ज्ञापन भी सौंपा। संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा बेरोजगार अभ्यर्थियों के हित मे हर संभव प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments