Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज

रुद्रप्रयाग जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज

रुद्रप्रयाग: जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई व्यक्तियों को स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दिए गए।

अतिक्रमण अभियान में एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments