Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वच्छता प्रतियोगिता में सचिन, अंजू व श्रेया रहीं अव्वल

स्वच्छता प्रतियोगिता में सचिन, अंजू व श्रेया रहीं अव्वल

नैनीताल/देहरादून। राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, नैनीताल में स्वच्छता ही सेवा विषय पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल की तरफ से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सचिन कुमार पहले, भावना कोहली दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे. सबसे अच्छा स्लोगन लिखने के लिए अंजू शाही आकाश को विजेता घोषित किया गया। प्रश्नोत्तरी में श्रेया, भावना,रक्षिता और कमल को पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम संयोजक शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि भारत सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चला रही है। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है। प्रधानाचार्य तारा बोरा ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें सफाई के क्षेत्र में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है। आनंद बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वच्छता गीत का सामुहिक गान भी किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल स्कूल स्तर पर छोटे -छोटे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रमों के जरिये जनभागीदारी को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डीएस मेहरा, कुंदन सिंह, जितेंद्र भट्ट, विमलेश गोस्वामी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments