Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिसमाजवादी पार्टी ने की जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा

समाजवादी पार्टी ने की जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा

देहरादून: समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उत्तरकाशी में विजय बहुगुणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी में सुभाष नेगी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हरिद्वार में अंकित चौधरी को जिलाध्यक्ष और सुमित तिवारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

रुड़की में शरद पांडेय को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में योगेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष, काशीपुर में कासिम चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा जिले की कमान रमेश सनवाल व पिथौरागढ़ जिले की कमान बलराम सिंह को दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments