Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डखाघ सुरक्षा विभाग ने की खाघ पदार्थो की सैम्पलिंग

खाघ सुरक्षा विभाग ने की खाघ पदार्थो की सैम्पलिंग

टिहरी: चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की आमद के मद्देनजर अब खाघ सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। जिसके चलते खाघ सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन द्वारा टिहरी जनपद में तीन दिवसीय अभियान चलाकर रिसार्ट, कैम्प हाउस व रेस्टोरेेंट्स में औचक निरीक्षण कर कई खाघ पदार्थो की सैम्पलिग की गयी ।

आयुक्त खाघ सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर. राजेश कुमार के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में वृहद स्तर पर सैंपलिंग निरीक्षण कार्य योजना के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत उपायुक्त खाघ सुरक्षा गढ़वाल मंडल एवं उपायुक्त खाघ सुरक्षा मुख्यालय के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने बीते दिवस जनपद टिहरी में तीसरे दिन ऋषिकेश व्यासी मार्ग शिवपुरी क्षेत्र के अंतर्गत खाघ सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के नियम अनुसार रिसोर्ट, कैंप हाउस, रेस्टोरेंट्स आदि का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान निमराना रिसोर्ट कोडियाल्स में स्टोरेज का रख रखाव सही नहीं पाये जाने पर उनको नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्नो पैंथर रिसॉर्ट कैंप में खुली हल्दी पाउडर पाये जाने पर उनका नमूना लिया गया। फूड राईट रेस्टोरेंट्स शिवपुरी में निरीक्षण के दौरान दाल एवं चावल के कुल 2 नमूने जांच हेतु लिए गए। इस दौरान विभागीय टीम ने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, कैंप व फुटकर खाघ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में खाघ लाइसेंस पंजीकरण की जांच की तथा लाइसेंस शर्तों का अनुपालन न करने पर नोटिस जारी किए। किचन व स्टोर में खाघ सामग्री की मिंयाद तिथि व अन्य जानकारियों का भी परीक्षण किया गया। इस दौरान कालातीत पदार्थों जैसे मसाले, पापड, चिप्स आदि को नष्ट करवाया गया। प्रतिष्ठानों को खाघ लाइसेंस व फूड सेफ्टी डिस्पले को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

एफडीए टीम द्वारा विगत दिवसों में शिवपुरी क्षेत्र के कैंप, रिसोर्ट के निरीक्षण उपरांत जारी नोटिस के अनुपालन में संबंधित फर्म द्वारा दिए गए सुधार का भी पर्यवेक्षण किया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त कार्यवाही चारधाम यात्रा के मद्देनजर लगातार जारी रहेगी। उक्त तीन दिवसीय अभियान में उपायुक्त खाघ सुरक्षा गढ़वाल मंडल आर.एस.रावत, उपायुक्त खाघ सुरक्षा मुख्यालय जी.सी.कंडवाल, अभिहित अधिकारी टिहरी एम. एन. जोशी, खाघ सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, तथा एफडीए विजिलेंस के एसआई जगदीश रतूड़ी एवं योगेंद्र नेगी शामिल रहे।

इस तीन दिवसीय कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कुल 19 सैंपल जांच हेतु एकत्र किए गए है। खाघ सुरक्षा विश्लेषणशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments