Latest news
युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत

[t4b-ticker]

Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डसिद्धपीठों में शारदीय नवरात्रों का पूर्णाहुति के साथ समापन

सिद्धपीठों में शारदीय नवरात्रों का पूर्णाहुति के साथ समापन

देहरादून। सिद्धपीठों में नौ दिनों से चल रहे शारदीय नवरात्रों का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है. इस अवसर पर मंदिरों में पहुंचे भक्तों को जौ से तैयार हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। नवमी पर्व पर मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ दिनभर उमड़ी रही।
जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ कालीमठ, कालीशिला, हरियाली देवी एवं मठियाणाखाल मंदिरों में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन कार्यक्रम किया गया। नवमी पर्व के अवसर पर मां के दर्शनों को पहुंचे भक्तों ने मां से मनौतियों के साथ ही सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिरों में कीर्तन भजनों के साथ ही मां के जागरों का आयोजन भी किया गया, मंदिरों में पूजा अर्चना, हवन के साथ आरती की गई। प्रथम दिन मंदिरों में बोई गई जौ की हरियाली को भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नवरात्रों का भी पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है।
जनपद के कालीशिला नामक स्थान पर मां काली ने कन्या रूप में रक्तबीज नामक दैत्य का वध किया था। कालीशीला पत्थर में मां काली के पुंज और 64 यंत्र विराजमान है। नवमी के पावन पर्व पर कालीशिला और कालीमठ में सैकडों की संख्या में भक्तो पुण्य अर्जित किया। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में नवरात्रों के समापन के अवसर पर तीर्थ पुरोहित, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओ ने विश्व कल्याण ओर शान्ति के हवन किया। भक्तों ने माता रानी और बाबा के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण कर विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर केदारसभा सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, संतोष त्रिवेदी, अजय पुरोहित एवं उमेश पोस्ती सहित सैकडो भक्तजन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments