Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण समारोह शुरू, प्रोटेम स्पीकर ने पहले महिला...

नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण समारोह शुरू, प्रोटेम स्पीकर ने पहले महिला विधायकों को दिलाई शपथ

देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण समारोह शुरू हो गया है।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी I जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस दौरान पहले महिला नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई।  जिसके चलते  नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की।  

विधानसभा भवन में शपथग्रहण समारोह चल रहा है। प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ के बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला भी भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments