Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्रसंघ पदाधिकारियों ने एंबुलेंस की मांग को लेकर किया कुलसचिव का घेराव

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एंबुलेंस की मांग को लेकर किया कुलसचिव का घेराव

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रों के लिए आपातकालीन स्थिति में एबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव डाॅ. अनिल शर्मा का घेराव किया। कुलसचिव के जल्द दो नई एबुलेंस खरीदने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए।
छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने बताया कि शनिवार को विवि के बिड़ला परिसर स्थित अलकनंदा छात्रावास में रह रही एक छात्रा गिरकर चोटिल हो गई, जिसके लिए समय पर विवि की तरफ से खरीदी गई एबुलेंस नहीं पहुंच पाई। नाराज छात्रों ने कुलसचिव डाॅ. अनिल शर्मा का घेराव कर छात्रों के लिए आपातकालीन स्थिति में एबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर कुलसचिव ने बताया कि अभी तक छात्रों के लिए एक ही एबुलेंस की व्यवस्था है। घेराव करने वालों में पुनीत अग्रवाल, विरेंद्र बिष्ट, सौरभ रावत, मयंक बिष्ट, चिराग बहुगुणा आदि छात्र शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments