Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डएसडीआरएफ की टीम ने टापू में फंसी महिलाओं को किया रेस्क्यू, बेजुबान...

एसडीआरएफ की टीम ने टापू में फंसी महिलाओं को किया रेस्क्यू, बेजुबान पशुओं की भी बचाई जान

देहरादून: उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गईं। इस दौरान कुछ पशु भी टापू पर फंस गए । सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर  रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं और फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री  की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। इस दौरान यहां दो महिलाएं यमुना नदी के टापू पर फंस गई। जिसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा फ़ोन के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचित किया गया।

टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्थानीय महिलाएं अपने पशु लेने नदी पार गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गई। एसडीएआरएफ रेस्क्यू टीम के द्वारा दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रासिंग की सहायता से नदी के इस पार लाया गया।

इसके बाद फंसी हुई तीन गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के इस पार लाया गया। इस दौरान एक महिला के घुटने में चोट भी लग गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया। ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम को धन्यवाद किया I
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments