Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डवेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का सचिवालय कूच

वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का सचिवालय कूच

देहरादून: उत्तराखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज सोमवार को सचिवालय कूच किया।

संगठन ने हरियाणा की भांति वेतनमान का लाभ देने, एनएचएम में आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति से नियुक्तियां देने की मांग को लेकर सोमवार को परेड ग्राउंड से  सचिवालय कूच किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि शासनस्तर से उनकी मांगों पर लंबे समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे एनएचएम कर्मियों में सरकार के प्रति कड़ा रोष बना हुआ है और वे सचिवालय कूच करने को मजबूर हुए हैं।

सभी प्रदर्शनकारी पहले परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने कुछ दूर पहले ही उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शन करने वाले कर्मी धरने पर बैठ गए।

भंडारी ने कहा कि उन्हें एक माह का समय दिया गया था। लेकिन एक माह बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में गुस्सा है।कहा कि इसी कारण हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments