Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में सितंबर माह में आयोजित होगा ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’ पर...

राजभवन में सितंबर माह में आयोजित होगा ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’ पर सेमिनार

देहरादून। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से राजभवन में सितंबर माह में ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’’ सेमिनार आयोजित होगा। इस सेमिनार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम उपयोग पर मंथन किया जाएगा। सेमिनार में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा स्वच्छता जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों, उद्योग जगत के लोगों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त सेमिनार में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता रैली कार्यक्रम एवं सामूहिक स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’’ सेमिनार के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति गंभीरता से चिंतन करने हेतु हम सभी को मिलकर स्वच्छता की दिशा में प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे के कारण हमारे संपूर्ण जलवायु तंत्र, नदी-नाले, जंगल की संपदा आदि में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्लास्टिक कचरे के कारण प्रदेश में आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों के मन में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने हेतु लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है।
राज्यपाल ने कहा कि शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाए जाने के दृष्टिगत कुछ हीरो, आईकन तथा महिला वर्ग की सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि सेमिनार में ऐसे सफाईकर्मी जो स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट हों, को भी कार्यक्रम में सहभागी बनाया जाय। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने आस-पड़ोस को साफ रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इस बैठक में प्रमुख सचिव आर0के0 सुधांशु, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुशांत पटनायक, वित्त नियन्त्रक डॉ0 तृप्ति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments