Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअटल जी की जयंती पर 25 को विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगी गोष्ठियां

अटल जी की जयंती पर 25 को विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगी गोष्ठियां

देहरादून। सूबे के शिक्षण संस्थानों में 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें छात्रों को गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता एवं बलिदान की जानकारी दी जायेगी। जबकि आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सूबे के विश्वविद्यालयों में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिये गये हैं।
प्रदेश के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 दिसम्बर 2023 को प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों एवं कॉलेजों में वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की वीरता एवं बलिदान के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग की कोशिश है कि इस प्रकार के क्रिया-कलापों में शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाय ताकि देश की युवा पीढ़ी को भी हमारे शहीदों एवं वीर बलिदानियों के बारे में जानकारी के साथ ही प्रेरणा भी मिले।
डॉ. रावत ने बताया कि इसी प्रकार आगामी 25 दिसम्बर 2023 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों में विचार गोष्ठि का आयोजन किया जायेगा। जिसमें वक्ताओं द्वारा अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। इस संबंध में भी उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विचार गोष्ठि में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments