Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डवरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने संभाला सूचना आयुक्त का पद, राज्यपाल ने...

वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने संभाला सूचना आयुक्त का पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई I

आज बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्यपाल ने राजभवन में सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए थे।

सीएम धामी की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर योगेश भट्ट का चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास भी शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। योगेश की नियुक्ति पर तमाम पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारी संगठनों से उन्हें बधाई दी। 

राज्य आंदोलन में निभा चुके है अहम भूमिका

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में रहते हुए योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका निभाई थी। स्टूडेंट्स एंड यूथ एलायंस यानी साया के संचालनकर्ताओं में शामिल रहे भट्ट पर राज्य नहीं तो चुनाव नहीं आंदोलन के दौरान गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। राज्य बनने के बाद भी तमाम मंचों पर उत्तराखंड से जुड़े सवालों पर योगेश की मुखरता निरंतर बनी रही।

वहीं योगेश ने 90 के दशक में पत्रकारिता की शुरुआत की थी और आज उनकी पहचान प्रखर पत्रकारों के रूप में भी बनी हुई है। उन्होंने पत्रकारिता के सफ़र के दौरान कई समाचार पत्रों में काम किया। योगेश पत्रकार हितों के मुद्दे पर भी हमेशा मुखर रहे हैं। साथ ही वह उत्तरांचल प्रेस क्लब में महामंत्री और अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments