Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में सात रुपये सस्‍ता हुआ पेट्रोल

उत्तराखंड में सात रुपये सस्‍ता हुआ पेट्रोल

देहरादून:  उत्‍तराखंड में दीपावली के मौके पर आम जनता को पेट्रोल की कीमत में करीब सात रुपये की राहत मिली है। केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने भी पेट्रोल पर दो रुपये वैट कम कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जानकारी दी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की है।

साथ में राज्य सरकारों को भी वैट कम करने को कहा था। राज्य की भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार के सुझाव पर अमल करते हुए पेट्रोल पर वैट घटा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राज्य सरकार ने डीजल पर वैट कम नहीं किया है।पेट्रोल पर राज्य में 25 प्रतिशत वैट लागू है। अब दो रुपये घटने के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से कम हो जाएंगी। वित्त सचिव अमित नेगी ने कहा कि पेट्रोल में वैट कम करने को नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments