Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविकसित भारत का संकल्प पूरा करने को भाजपा चलायेगी कई महत्वपूर्ण अभियान

विकसित भारत का संकल्प पूरा करने को भाजपा चलायेगी कई महत्वपूर्ण अभियान

देहरादून। भाजपा नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण अभियान संचालित करने जा रही हैं। जिसके तहत विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन एवं सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान अभियान के साथ पीएम मोदी 7 दिसंबर से 100 डेज चैलेंज की शुरआत करने जा रहे हैं। नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए प्रति दिन 10 लोगों को नमो ऐप से जोड़ना है जो विकसित भारत एंबेसडर के तौर पर पहचाने जाएंगे। इस अभियान को 100 डेज चैलेंज के रूप में लिया जाएगा जिसकी शुरुआत 7 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे। इस अभियान में जो टॉपर आयेंगे उनसे मोदी जी मुलाकात करेंगे, साथ ही फोन पर संवाद और पत्राचार भी करेंगे । इसके अतिरिक्त  विभिन्न सामाजिक वर्गों के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर ऐप पर अपलोड किया जाएगा । जिसमे योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा, फर्स्ट वोटर के साथ युवा मोर्चा, किसानों के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दी गई है । पार्टी फंड के लिए माइक्रो डोनेशन के तहत न्यूनतम 5 रुपए से लेकर 2000 हजार तक राशि आम लोगों से जमा किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने पार्टी के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों समेत पार्टी पदाधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम सबकी की जिम्मेदारी है कि राज्य में योजनाओं और उनके क्रियानवहन को लेकर बने सकारात्मक माहौल की अधिक से अधिक चर्चा हो। हमें अपनी सामाजिक एवं राजनैतिक सक्रियता को नमो ऐप के माध्यम से सबके बीच पहुंचाना चाहिए। मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में उत्साह और विकासपरक सोच की लहर चल रही है, हमे सोशल मीडिया के माध्यम से इसे और अधिक तेज और प्रभावी बनाना है।  त्रबैठक में नमा ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने बताया कि प्रदेश में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों को नमो ऐप पर प्रसारित करने की जिम्मेदारी ऐप के प्रदेश संयोजक अनूप सिंह रावत को दी गई है। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चैधरी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजक समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments