Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में भूस्खलन से कई गांव जिला मुख्यालय से कटे

उत्तराखंड में भूस्खलन से कई गांव जिला मुख्यालय से कटे

देहरादून :उत्तराखंड में भारी बारिश पर्वतीय इलाकों में कई सड़कें बंद हो गई हैं। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन से 241 सड़कें बंद हो गई हैं। कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। मौसम विभाग ने नौ से 13 जुलाई तक प्रदेश भर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। खीरगंगा के उफान पर आने से धराली बाजार को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, हर्षिल और गंगोत्री घाटी मे दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे झर्झरगाड़ के पास 100 से अधिक भू-धंसाव हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं।

नदियां खतरे के निशान पर हैं और कहीं-कहीं जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड प्रशासन ने लोगों से 13 तारीख तक अपनी यात्रा संभल कर करने को कहा है।पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments