Latest news
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने लोक भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्व... एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने दी बधाई

शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने दी बधाई

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा (चमोली) की शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024’ के लिये चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षिका गड़िया के प्रयास प्रशांसनीय एवं अनुकरणीय है। उनके नवाचारी प्रयासों ने छात्रों में सृजनात्मक सोच विकसित की साथ ही शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा भी मिली है।
केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दूरभाष पर बात कर शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024’ के लिये चयनित होने पर ढ़ेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं दी। डॉ. रावत ने स्कूल को विशेष आकर्षण का केन्द्र बनाने, शिक्षा में तकनीकी नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित नवाचारी प्रोजेक्टस के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में योगदान के लिये शिक्षिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिये कुसुमलता गड़िया के नवाचारी प्रयास प्रशंसनीय हैं साथ ही अन्य शिक्षकों के लिये प्रेरणादायी भी हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि कुसुमलता जैसे शिक्षक ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हैं। सीमान्त जनपद चमोली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा में उनके द्वारा किये गये नवाचारी प्रयासों को राष्ट्रीय फलक पर सराहा जा रहा है जो कि प्रदेश के लिये गौरव की बात है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीणा की शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने देश के 50 उत्कृष्ट शिक्षकों में चुना गया है। आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उन्होंने नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षिका गड़िया को शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिये वर्ष 2023 में उत्तराखंड सरकार द्वारा शैलेश मटियानी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments