Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधपरचून की दुकान में शराब बेचता दुकानदार गिरफ्तार

परचून की दुकान में शराब बेचता दुकानदार गिरफ्तार

अल्मोड़ा। परचून की दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 52 पव्वे पिकनिक मार्का शराब भी बरामद की गयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही जनपद में अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा गत दिवस औचक चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा जागेश्वर में आरोपी प्रकाश चन्द्र भटृ को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने पर उसके कब्जे से 52 पव्वे पिकनिक मार्का देशी शराब बरामद की गई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रकाश चंद्र भटृ उम्र 52 वर्ष पुत्र हरीश भटृ जागेश्वर, दन्या अल्मोड़ा का निवासी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल दान सिंह व कांस्टेबल पवन थ्वाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments