Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डश्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ के शीर्ष पर ध्वज चढ़ाया

श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ के शीर्ष पर ध्वज चढ़ाया

जोशीमठ/गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) ने श्री नृसिंह मंदिर के शीर्ष  छतरी के निकट एसडीआरएफ के सहयोग से श्री नृसिंह बदरी का ध्वज चढ़ाया। साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल एवं श्री नृसिंह मंदिर  के साथ मंदिर परिसर में  एसडीआरएफ तथा आईटीबीपी प्रथम वाहिनी जोशीमठ के सहयोग से दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर भगवान राम जी के मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मंदिर समिति के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने  तथा पूजा -अर्चना हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये है
 बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान राम जी के मंदिर की अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में  आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा  श्री उद्धव जी तथा श्री कुबेर जी के शीतकालीन निवास योग बदरी पांडुकेश्वर  में भी तैयारियां शुरू हो गयी है इस क्रम में मंदिर समिति ने सोमवार को एसडीआरएफ   के सहयोग से श्री नृसिंह  मंदिर के शीर्ष पर  नया ध्वज चढाया तथा स्वच्छता अभियान भी चला  आज मंगलवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने  मंदिर के दीवारों पर सीढ़ियों तथा रस्सियों  से चढ़कर स्वच्छता अभियान चलाया।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा सदस्य वीरेंद्र असवाल ने एसडीआर एफ एवं आईटीबीपी का आभार जताया।
इस अवसर पर  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण,  लेखाकार भूपेंद्र रावत,पुजारी  हनुमान प्रसाद डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, संदेश मेहता, प्रबंधक अजय सती अनसुया नौटियाल, आशीष नंबूदरी, विकास सनवाल सहित सभी कर्मचारी तथा एसडीआरफ एवं आईटीबीपी के अधिकारी- जवान  मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ से श्री नृसिंह मंदिर में ध्वज चढाने तथा स्वच्छता अभियान हेतु पत्राचार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments