Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण

सीएम धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण

नैनीताल: रामनगर में पहली बार हुई जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सीएम रामनगर के डिग्री कॉलेज पहुचें जहां लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊॅनी परिधान में फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया|

मुख्यमंत्री धामी ने डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौंदर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकार्पण किया। जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौन्दर्यीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्थायें उच्चकोटी के साथ सुसज्जित की गई है। धामी ने विद्यालय की बाल वाटिका एवं झूलों का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद सीएम धामी ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने गर्जिया मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल, इन्दर रावत, दिनेश मेहरा, चौहान चन्द्र, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, एसडीओ पूनम के साथ ही गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments