Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ सिलगढ़ महोत्सव

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ सिलगढ़ महोत्सव

जखोली: सिलगढ़ विकास समिति तैला द्वारा तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया है।

सोमवार को सिलगढ़ विकास मेला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है,जो हमारी संस्कृति को हमसे जोडे़ रखती हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मेले के आयोजन से जहां जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी, वहीं ऐसे मंचों पर हमारे स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता हैं। जिसके माध्यम से हम अपने बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान सकते हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,जिपंस कुसुम देवी,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,अध्यक्षता प्रधान तैला वीना गोस्वामी ने आयोजक समिति का धन्यवाद दिया है। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत,संयोजक कृपाल सिंह पंवार,ओम प्रकाश बहुगुणा,बलवीर धिरवाण,दीपक रावत,दरम्यान जखवाल,कमल सिंह रावत,सत्य प्रकाश बहुगुणा असुल जगवाण जगवान अजय पुंडीर प्रधान राधादेवी देवंती देवी सुंदरी देवी प्रवीन रावत मनीष पवार सोकर सिंह कैंतुरा दीपक पवार शर्मा लाल सत्य प्रकाश बहुगुणा धन सिंह गुसाईं रणवीर सिरवान बलबीर सिंह धीरवान शुरबीर सिंह राणा विनोद कण्डारी महावीर कैंतुरा लीलानंद थपलियाल कालिका भट्ट यशबीर चौहान विक्रम भंडारी शान्ति देवी सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments