Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधइमरान से ईश्वर भारती बने साधू की सिम कार्ड ने खोली पोल

इमरान से ईश्वर भारती बने साधू की सिम कार्ड ने खोली पोल

हरिद्वार: दस वर्ष पूर्व इमरान से ईश्वर भारती बने साधु की एक सिम कार्ड ने पोल खोल दी। जिसके बाद उसके गुरु को हरिद्वार से बुलाकर उसकी पहचान करायी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गत देर शाम हरिद्वार से यमुनोत्री जाते समय नैनबाग में चैहान कम्युनिकेशन की दुकान से एक साधु सिम लेने पहुंचा। जहां पर दुकानदार ने सिम कार्ड के लिए साधु से उसकी आईडी मांगी। आइडी नहीं देने पर फिंगर फ्रिट के माध्यम से साधु का नाम इमरान पुत्र इफरान निवासी खेडी सुर्द थाना लक्सर जिला हरिद्वार पाया गया। जिस पर हो हल्ला मच गया और व्यापारियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद साधु को नैनवाग चौकी ले जाया गया। पुलिस पूछताछ में साधु ने बताया कि उसने अपने गुरु मंहत सच्चिदानंद सरस्वती जूना अखाड़ा हरिद्वार से संन्यास की दीक्षा ली हुई है। जबकि 10 साल पहले साधु इमरान ड्राईवर था।

इस पर पुलिस ने जूना अखाडा हरिद्वार से संपर्क कर उसके गुरु को नैनबाग चौकी बुलाया। पूरी जानकारी हासिल होने के बाद इमरान के परिजनों से संपर्क कर उसे घर ले जाने को कहा, लेकिन परिजनों ने इमरान को ले जाने से साफ इंकार करते हुए उससे किसी भी प्रकार का रिश्ता न रहने की बात कही।

जिसके बाद हरिद्वार से महंत सच्चिदानंद सरस्वती नैनवाग पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने ही इमरान को सन्यास दीक्षा दी है और उसका नाम इमरान से बदल कर ईश्वर भारती रखा है। वह विगत 10 सालों से साधु है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि वह 10 सालों से साधु बना हुआ है। साधु ईश्वर भारती को उनके अपने गुरु के साथ भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments