Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डगायक दलेर मेहंदी ने की मुख्यमंत्री से भेंट, हेमकुंड साहिब रोपवे...

गायक दलेर मेहंदी ने की मुख्यमंत्री से भेंट, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण योजना के लिए पीएम व सीएम को दिया धन्यवाद

देहरादून: सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे से जोड़े जाने की योजना के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह की तपस्थली ’हेमकुंड साहेब’ को रोपवे से जोड़े जाने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने इसके लिए पूरे सिक्ख समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से आभार प्रकट किया।

दलेर मेहंदी ने गुरू नानक महाराज से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अच्छी सेहत और लम्बी उम्र प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों के द्वारा यह बड़ा पुण्य का काम हुआ है। रोपवे शुरू होने से हेमकुंड साहिब की यात्रा और सुगम हो जाएगी। हमारे बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments