Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डछह इंजीनियरिंग कालेजों को यूटीयू कैंपस कालेज में किया गया शामिल, बढाई...

छह इंजीनियरिंग कालेजों को यूटीयू कैंपस कालेज में किया गया शामिल, बढाई जाएंगी सींटे

देहरादून: बीटेक करने की सोच रहे छात्रों के लिए एक खुशी की खबर है I वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) के कैंपस कालेज बने छह इंजीनियरिंग कालेजों में बीटेक की सीटें बढ़ाई जाएंगी। जिससे जादा संख्या में बच्चे एडमिशन ले सकेंगे I

साथ ही विवि की ओर से इन सभी स्ववित्तपोषित संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम को और अधिक उपयोगी, नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप और रोजगारपरख बनाया जाएगा। बता दें कि, प्रदेश के छह इंजीनियरिंग कालेज तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहे थे। इन छह कालेजों को बीते 18 अप्रैल, 2023 को कैबिनेट की बैठक में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) के कैंपस कालेज बनाने का निर्णय लिया गया। यूटीयू के कैंपस कॉलेज बनने पर यूटीयू के कुलपाति प्रो.ओंकार सिंह ने कहा कि यह छह कालेज स्ववित्तपोषित हैं, इसलिए इन कालेजों में आय के स्त्रोत बढ़ाने के उपाय तलाशे जाएंगे।

इन कालेजों में सीटें अपेक्षाकृत कम हैं, जिससे आने वाले समय में यहां बीटेक की सीटें विशेषकर कंप्यूटर साइंस की सीटों में इजाफा किया जा सकता है। साथ ही इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

वहीं, उत्तराखंड इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील उनियाल ने कहा- वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं सेलाकुईं, पटेलनगर, हरिद्वार, सितारंगज, काशीपुर आदि औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रैनिंग प्राप्त करते हैं। जिन छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होता है। कंपनी उन इंजीनियरिंग के छात्रों को अपने यहां प्लेसमेंट देती है। यूटीयू और औद्योगिक संघ के बीच होने वाले एमओयू का लाभ छात्र-छात्राओं व उद्योगों दोनों को मिलता है। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि के छह कैंपस कालेज के छात्र-छात्राएं भी उद्योगों में प्रशिक्षण ले सकते हैं।

प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर चमोली, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विवि टनकपुर, नन्हीं परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़, टीएचडीसी-आइएचटी नई टिहरी, बौन इंजीनियरिंग कालेज उत्तरकाशी यह छह कॉलेज यूटीयू कैंपस कालेज बने I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments