Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डछह महीने पहले बनी पुलिया टूटी, निरीक्षण को पहुंची टीम

छह महीने पहले बनी पुलिया टूटी, निरीक्षण को पहुंची टीम

रुद्रपुर: काशीपुर बाईपास रोड पर गुरूनानक इंटर कालेज के सामने छह माह पूर्व बनायी गयी पुलिया टूट गई I सूचना मिलने पर मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिये। उन्होंने साथ ही ठेकेदार को अपने खर्च पर पुनरू पुलिया का निर्माण करने के आदेश भी दिये।

गुरूनानक इंटर कालेज के सामने छह माह पूर्व जल निकासी को सुचारू कराने के लिए नगर निगम द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था। उक्त पुलिया छह माह में ही क्षतिग्रस्त होने पर मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिया का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड भारी ट्रकों को पुलिया क्षतिग्रस्त होना कारण बताया।

इस दौरान मेयर ने कहा कि छह माह पूर्व बनायी गयी पुलिया का क्षतिग्रस्त होना गंभीर मामला है। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी एवं प्रभारी अधिशासी अभियंता गजेन्द्र पाल को सात दिन के भीतर मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये। उन्होंने जांच समिति को उक्त पुलिया के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य कारणों की विस्तृत जांच आख्या देने को कहा। मेयर ने कहा कि जांच कमेटी यह पता लगायेगी कि पुलिया के निर्माण में कहां गलती हुयी है। इसमें कमियां पायी गयी तो सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

साथ ही मेयर ने ठेकेदार को उक्त पुलिया का निर्माण करने के आदेश भी दिये। उन्होनें कहा कि पुलिया निर्माण में अब जो भी लागत आयेगी। उसका वहन खुद ठेकेदार द्वारा किया जायेगा। पुलिया दुबारा टूटती है तो ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।

आरोप प्रत्योरोंपों को लेकर मेयर ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। उनके रहते नगर में किसी तरह का भ्रष्टाचार घोटाला नहीं हो सकता। कहा कि नगर निगम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments