Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डछह महीने तक लगी शिक्षकों व कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक

छह महीने तक लगी शिक्षकों व कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक

देहरादून: प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया हैं।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments