Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डईंट भट्टे की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत, दो गंभीर...

ईंट भट्टे की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रुड़की। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक छह शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि दो की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भटृे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। मलबे से पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान एक अन्य मजदूर की भी मौत हो गयी है।
बताया जा रहा है कि सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय यह हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जेसीबी की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। जो फिलहाल चल रहा है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान एक अन्य मजदूर की भी मौत हो गयी है। राहत व बचाव कार्य जारी है, स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मृतकों के नाम मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी, साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर, अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी, बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली, जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफ्फरनगर व एक अन्य शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments