Latest news
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

[t4b-ticker]

Wednesday, August 26, 2026
Homeअपराधसोलह साल बाद फरार आरोपी ने किया सरेंडर

सोलह साल बाद फरार आरोपी ने किया सरेंडर

देहरादून। पुलिस की लगातार दबिश के बाद 16 साल से फरार हत्याभियुक्त ने दून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ईशान त्यागी ने 2007 में कांग्रेस नेता व सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष एसपी सिंह पर गोली चलाई थी। गोली चलाने वाले दूसरे अभियुक्त मौसम शर्मा की इसी साल मार्च 2023 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

देहरादून के प्रसिद्ध सरदार भगवान सिंह पीजी कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर गोली चलाने के आरोपी ने आखिरकार 16 साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाल ही में उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसी बीच पता चला कि गजियाबाद पुलिस भी उसकी तलाश में है। आरोपी ने तीन दिन पहले ही गाजियाबाद में एक फाइनेंस कारोबारी को बंधक बनाकर तीन करोड़ की रंगदारी वसूली थी। पुलिस से बचने के लिए ही वह नाटकीय ढंग से देहरादून कोर्ट में उपस्थित हो गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मामले के मुताबिक 8 मई 2007 को वादी कैप्टन जे.एस. गिल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में सरदार भगवान सिंह पी.जी. बालावाला के अध्यक्ष एस.पी. सिंह पर ईशान त्यागी पुत्र चौधरी वीरेंद्र त्यागी तथा मौसम शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2007 में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किये गए थे। उसके बाद से दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। पूर्व में कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसी बीच, अभियुक्त मौसम शर्मा की मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जबकि अभियुक्त ईशान त्यागी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments