Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षो में खूनी संघर्ष,कई घायल

बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षो में खूनी संघर्ष,कई घायल

रूड़की: जौरासी गांव में बच्चों की मामूली सी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। मारपीट में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हुए हैं।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

देर रात करीब एक बजे सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी इरशाद और राशिद के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बच्चों में मारपीट होने लगी। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बच्चों के परिजनों में मारपीट होने लगी।  मारपीट होती देख गांव के कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आ गए।
इन पर भी हमला कर दिया गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

वहीं  पथराव में दोनों पक्षों के रईसा, फराना, शहजाद, सलमान, यूनुस, शमसुल हसन, उस्मान, इरफान, फरमान और इमरान घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments