Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएफए चैंम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित

एसएफए चैंम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित

देहरादून। देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप  के तीसरे संस्करण ने पूरे शहर को खेलभावना और जबरदस्त उत्साह से भर दिया। गोल्ड के लिए मुकाबला करते हुए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। महाराणाप्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउण्ड और पैविलियन ग्राउण्ड में फुटबॉल फीवर अपने चरम पर पहुंचगया, जब टीमों और प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एमपीएससी में ग्रीनलॉन एकेडमी ने अंडर-16 ब्वॉयज कैटेगरी में सेंटमैरी सैकण्डरी स्कूल को 5-0 के स्कोर से हराकर फुटबॉलमैच जीत लिया। वहीं परेड ग्राउण्ड में अंडर-15 ब्वॉयज कैटैगरी में 192 बैडमिंटन मैच हुए और मैदान का माहौल प्रतिस्पर्धा के जोश से भर गया।
इन स्कूलों और एथलीट्स ने जबरदस्त खेलभावना एवं समर्पण का प्रदर्शन कर अपने स्कूल को देहरादून में ‘नंबरवन स्कूल इन स्पोर्ट्स’ के भावी विजेता के रूप में स्थापित कर लिया है। एसएफए चैम्पियन शिप्स देहरादून में छिपी प्रतिभा को उभारते हुए खेल के क्षेत्र में शहर के टॉप स्कूल की पहचान करने तथा युवा एथलीट्स को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तीसरे दिन परेड ग्राउण्ड पर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप  और कैरम की शुरूआत होगी तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स का समापन होगा। टीमें विभिन्न आयुवर्गों में फुटबॉल और बैडमिंटन में अपनी पॉजिशन केलिए प्रतिस्पर्धा जारी रखेंगी। चैम्पियनशिप में रोजाना की समय सूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments