Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसामाजिक संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे आयामों में निरन्तर करती हैं सहयोगः ऋतु...

सामाजिक संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे आयामों में निरन्तर करती हैं सहयोगः ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून। उत्तराखंड जैन समाज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन की स्मृति में, तिलक रोड स्थित महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित छात्र छात्राओं के ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाग लिया और बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के बच्चों ने अपने शानदार स्वागत गीतों और प्रस्तुतियों से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी भूषण ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, ष्यह कार्यक्रम बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण कदम है। यह ट्रैक सूट न केवल बच्चों की फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह उन्हें प्रेरित करेगा कि वे अपने लक्ष्यों की ओर लगातार मेहनत करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इससे न केवल हमारा शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक और आत्मिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि सभी को यह ट्रैक सूट आपके समर्पण और मेहनत के लिए प्राप्त हो रहे हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि आप इसे पहनकर खेलों में अपनी सफलता की नई ऊँचाइयों को छूएंगे। उन्होंने कहा कि आपका स्वास्थ्य और आपकी शिक्षा हमारे समाज का भविष्य हैं। शिक्षा का केवल उद्देश्य पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमें एक अच्छा इंसान, एक अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में भी मार्गदर्शन करती है। उन्होंने आगे कहा, ष्उत्तराखंड राज्य में शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने सुरेश चंद्र जैन जी के योगदान को भी याद किया। उनकी पहल से जैन समाज ने हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दिया है। ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मार्गदर्शन और प्रेरणादायक कार्यों को सराहा। इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग गीता खन्ना राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार आयोग सचिन जैन, राष्ट्रीय सलाहकार, मानवाधिकार आयोग नरेश चंद, प्रधानाध्यापिका स्वेता जैन, प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग मधु जैन, गौरव जैन अनिल जैन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments