Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड“सोनी” ने छोड़ा हरिद्वार पुलिस का साथ, उपचार के दौरान तोड़ा दम

“सोनी” ने छोड़ा हरिद्वार पुलिस का साथ, उपचार के दौरान तोड़ा दम

हरिद्वार: पुलिस लाइन के घुड़साल के एक अहम सदस्य सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांबाज एवं स्वामी भक्त घोड़ा सोनी की मृत्यु ने आज से कुछ वर्ष पूर्व देहरादून पुलिस लाइन की शान शक्तिमान की याद भी ताजा कर दी।

वर्ष 2019 में 3 वर्ष 6 माह की उम्र में हरिद्वार पुलिस का अंग बनकर घुड़सवार पुलिस लाइन जनपद हरिद्वार में तैनात घोड़ी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विगत कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही सोनी का इलाज कर रहे पशु चिकित्सक ने मृत्यु की पुष्टि की।

एक लाख में क्रय की गई सोनी की आंखों में संक्रमण की शिकायत थी। जिस कारण उसे तीन जून को हायर सेंटर गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब रैफर किया गया था। बुधवार को प्रातः 8 बजे कॉन्स्टेबल एमपी नारायण सिंह द्वारा माउंटेड पुलिस विक्रम सिंह को दूरभाष से अवगत कराया गया कि दौराने उपचार घोड़ी सोनी ने दम तोड़ दिया। दिवंगत घोड़ी का नियमानुसार अन्तिम संस्कार लुधियाना में ही किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments