Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनू निगम और साथी कलाकारों के साथ हुई बदसलूकी, शिवसेना विधायक के...

सोनू निगम और साथी कलाकारों के साथ हुई बदसलूकी, शिवसेना विधायक के बेटे पर लगा आरोप

देहरादून: सोमवार को एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम व उनके साथी कलाकारों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है I इसको लेकर शिवसेना विधायक के बेटे स्वप्निल पर आरोप लगा है I जिसके बाद स्वप्निल की बहन ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है I

सोनू निगम के साथ मारपाटी का आरोप शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के विधायक के बेटे पर लगा है। आरोप है कि चेंबूर इलाके में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया गया।

मामले में मुंबई के चेंबूर पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चेंबूर पुलिस उसे जांच के लिए बुलाएगी। स्वप्निल पर सोनू निगम और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने का आरोप है। आरोपी ने सोनू के दोस्त को भी धक्का दिया और उन दोनों को चोटें भी आई हैं।

स्वप्निल की बहन ने बताई पूरी बात

इस पुरे मामले में आरोपी स्वप्निल की बहन सुप्रदा फटरपेकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मेरा भाई सोनू निगम के साथ सेल्फी लेना चाहता था और जब वह ऐसा कर रहे थे तो उनके और सोनू निगम के बॉडीगार्ड के बीच विवाद हुआ। यह बस एक फैन मोमेंट था। हमने बाद में सोनू निगम से भी माफी मांगी है।

कहासुनी के दौरान एक शख्स मंच से गिर गया। हम उन्हें अस्पताल ले गए और उसके बाद सोनू निगम पुलिस के पास गए। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए कुछ भी नहीं है, यह अजान या लाउडस्पीकर मुद्दे से संबंधित नहीं था। मेरा भाई पुलिस के साथ सहयोग करेगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments