Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयस्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं...

स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे भाग 

नई दिल्ली: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार से यहां शुरू होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। सांचेज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दोपहर मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली नहीं जा पाऊंगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांचेज के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । 

सांचेज की पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम आपके व्यावहारिक विचारों को याद करेंगे। साथ ही, भारत आए स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत है।” स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों की मंत्री नादिया कैल्विनो और विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे। सांचेज शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे नेता हैं। 

इससे पहले, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि वे शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर भी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने 2019 के बाद से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments