Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पार्कलिंग सरोद और मूड ऑफ पुरिया कल्याण ने मुझको पहुंचाया बुलंदियों पर...

स्पार्कलिंग सरोद और मूड ऑफ पुरिया कल्याण ने मुझको पहुंचाया बुलंदियों पर लाहिड़ी

देहरादून। संगीत की मदमस्त दुनिया में शानदार कदम रखते हुए विश्व विख्यात बने अभिषेक लाहिड़ी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन से विश्व भर में भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है। ऐसी महान शख्सियत अभिषेक लाहिड़ी से खास मुलाकात उनके द्वारा बुलंदियों को छू लेने के संबंध में हुई। उन्होंने इस खास मुलाकात के दौरान कहा कि उनके संगीत एल्बम स्पार्कलिंग सरोद और मूड ऑफ पुरिया कल्याण ने उनको बुलंदियों तक पहुंचाया है, और इसमें लोगों की दुआएं और प्रशंसाएं मेरे लिए निश्चित रूप से हौसला अफजाई वाली साबित हुई है। देश विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के इसी संगीत मय सफर में अभिषेक का नाम पूरे रुतबे के साथ सुना और लिया जाता रहा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रमुख विशेषताओं में से एक पारंपरिक सार के बावजूद प्रसार भारती और दूरदर्शन के सबसे युवा राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ए ग्रेड सरोद वादकों में से एक अभिषेक लाहिड़ी ने सरोद बजाने की अपनी अनूठी शैली बनाकर उन्होंने दुनिया भर में अनगिनत प्रशंसाएं पाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने अपने प्रख्यात पिता और गुरु पंडित आलोक लाहिड़ी से मुख्य रूप से मैहर घराने में गुरुकुल प्रणाली में अन्य घरानों के संगम के साथ गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
मुख्य हैरानी और विशेष बात यह है कि अभिषेक ने 11 वर्ष की कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। सरोद पर संगीत की लय बिखेरने वाले अभिषेक कहते हैं कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला ब्रेक 1997 में मिला, जब उन्हें पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने साथ साथ महोत्सव में खेलने के लिए आमंत्रित किया और उसी वर्ष उन्होंने विदेश में नीदरलैंड में वर्ल्ड किंडर फेस्टिवल में अपना पहला प्रदर्शन भी दिया। वहां पर उन्हें वंडर किड का नाम दिया गया। यह संगीत के प्रति एक असाधारण प्रतिभा की आजीवन प्रतिबद्धता की शुरुआत थी, जो बाद में पूरे भारत के अलावा यूरोप, यूके, यूएसए, कनाडा, श्रीलंका, जापान, सिंगापुर, पश्चिम अफ्रीका और बांग्लादेश में व्यापक संगीत कार्यक्रमों में परिणत हुई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि अपने पिता पंडित आलोक लाहिड़ी के साथ उन्होंने फ्रांस में यूरोप संसद, कान विश्व संगीत महोत्सव और टोरंटो में कनाडा संस्कृति दिवस में पहले भारतीय के रूप में प्रदर्शन करने का गौरव भी प्राप्त किया। वर्ष 2017 में अभिषेक को आईसीसीआर, संस्कृति मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा भारत के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में मोरक्को और साइप्रस भेजा गया था। अभिषेक लाहिड़ी ने कई विश्व प्रसिद्ध स्थानों पर भी प्रदर्शन किया है जैसे दरबार फेस्टिवल-लंदन, थिएटर डे ला विले-पेरिस, म्यूसी गुइमेट-पेरिस, सेक्रेड म्यूजिक फेस्टिवल-स्ट्रासबर्ग, ट्रोपेन थिएटर-एम्स्टर्डम, बिमहुइस-एम्स्टर्डम, म्यूसिकपब्लिक-ब्रुसेल्स, आई ऑन इंडिया फेस्टिवल- शिकागो, आईसीएमसी- डलास (टेक्सास), न्यूयॉर्क में छंदयान ऑल नाइट कॉन्सर्ट, भारतीय दूतावास-टोक्यो, संगीताभिमान महोत्सव- कोलंबो, संगीत नाटक अकादमी, हरिवल्लभ संगीत समारोह-पंजाब, ग्वालियर में तानसेन समारोह, संकटमोचन समारोह-वाराणसी, रिम्पा फेस्टिवल नई दिल्ली डोवर लेन संगीत सम्मेलन और कई अन्य शामिल हैं। अभिषेक के संगीत एल्बम स्पार्कलिंग सरोद और मूड ऑफ पुरिया कल्याण को हमारे देश के दिग्गजों जैसे पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित शिवकुमार शर्मा, उस्ताद जाकिर हुसैन, उस्ताद राशिद खान और कई अन्य लोगों के साथ 2010 और 2014 में जीआईएमए (ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड्स) में नामांकन भी मिला। उनका कहना है कि यह सभी सम्मान पाकर मैं बहुत ही खुश हूं और मैं विदेश में अपना नाम भारत के लिए रोशन कर पाया हूं, यह मेरे लिए बहुत ही बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments